{"_id":"68ff5e54460349c51507aa6e","slug":"a-friend-tried-to-befriend-a-widow-etah-news-c-163-1-eta1003-141077-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: विधवा के साथ भतीजे ने की दुष्कर्म की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: विधवा के साथ भतीजे ने की दुष्कर्म की कोशिश
Mon, 27 Oct 2025 05:28 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 27 Oct 2025 05:28 PM IST
विज्ञापन
मिरहची। क्षेत्र के एक गांव की विधवा ने एसएसपी से शिकायत करते हुए अपने भतीजे पर दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोप लगाया है। शिकायत में जबरन घर पर खींचकर ले जाने, चाकू से हमला करने और मोबाइल फोन तोड़ने का आरोप है।
एसएसपी से शिकायत करते हुए विधवा ने बताया कि पति की मौत के बाद से वह उनकी चूड़ी की दुकान को संभालती है। भतीजा 21 अक्तूबर को उसके घर आकर गाली-गलौज करने लगा। चीखपुकार सुन पड़ोस की महिलाओं ने आकर उसको बचाया। अगले दिन वह कस्बे में स्थित अपनी दुकान पर जाने के लिए घर से निकली तो भतीजा उसको जबरन खींचकर अपने घर ले गया और दुष्कर्म की कोशिश की।
विफल होने पर आरोपी ने उस पर चाकू से हमला करते हुए मोबाइल फोन तोड़ दिया। थाना प्रभारी कपिल कुमार नैन ने बताया कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।