{"_id":"68b488951e48a58f540f1945","slug":"a-drunk-youth-climbed-on-a-water-tank-and-created-a-ruckus-etah-news-c-163-1-eta1003-138350-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: शराब के नशे में पानी की टंकी पर चढ़ युवक ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: शराब के नशे में पानी की टंकी पर चढ़ युवक ने किया हंगामा
Sun, 31 Aug 2025 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 31 Aug 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
अलीगंज के मोहल्ला राधाकृष्ण में टंकी पर चढ़ा हुआ युवक। संवाद
एटा। अलीगंज कस्बे के मोहल्ला राधाकृष्ण निवासी युवक सूरज मोहल्ले की पुरानी जर्जर पानी की टंकी पर चढ़ गया। शराब के नशे में युवक के हंगामा करने पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। लोगों के समझाने पर भी न मानने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम उसे पकड़कर रस्सी से बांधकर नीचे लाई।
सूरज का रविवार को परिवार में झगड़ा हो गया था। इस पर वह नाराज होकर घर से आया और शराब पीली। इसके बाद वह टंकी पर चढ़कर हंगामा करने लगा। एकत्रित हुए लोगों ने उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना। जानकारी पर पुलिस ने पहुंचकर उसे समझाने की कोशिश की। पुलिस के आने पर युवक पचास फीट गहरी टंकी में घुस गया।
इस पर फायर ब्रिगेड की टीम बुलाई गई। फायर ब्रिगेड टीम ने युवक को पकड़ लिया। उसके नीचे न उतरने की जिद पर टीम उसे रस्सी से बांधकर नीचे लेकर आई। उसके पिता राजकुमार ने बताया कि सूरज ने घर में आपस में लड़ाई-झगड़ा करके इन्वर्टर तोड़ दिया है। टंकी पर दो युवक चढ़े थे जिसमें एक पहले ही उतर आया।