फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   A DNA sample will be collected before the cremation of an unidentified body.

Etah News: बिना पहचान शव के दाह संस्कार से पहले लिया जाएगा डीएनए का नमूना

Sat, 22 Aug 2026 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 22 Aug 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
A DNA sample will be collected before the cremation of an unidentified body.
एटा। अज्ञात शवों की पहचान के लिए अब दाह संस्कार से पहले डीएनए सैंपल लिया जाएगा। शासन के निर्देश पर सीएमओ ने आदेश जारी कर दिया है। 72 घंटे तक पहचान न होने पर अज्ञात शव का डीएनए नमूना लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा। इससे शव के संभावित परिजन का पता लगाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि अपर निदेशक राज्य चिकित्सा विधि विशेषज्ञ प्रकोष्ठ डॉ. एपी तिवारी ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम गृह पर अज्ञात शव मिलने के बाद उसकी पहचान कराने का प्रयास किया जाएगा। 72 घंटे बाद भी पहचान नहीं होने पर दाह संस्कार से पहले शव से डीएनए सैंपल लिया जाएगा और इसे संबंधित जांच केंद्र भेजा जाएगा। भविष्य में किसी व्यक्ति के लापता होने की सूचना मिलने पर उसके परिजन के डीएनए नमूने से मिलान कर शव की पहचान की जा सकेगी। इस व्यवस्था से अज्ञात शवों की पहचान में होने वाली दिक्कतें कम होंगी और परिजन को लापता सदस्य की जानकारी हासिल करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed