{"_id":"68a36e0bde16ec9f4a0b18d3","slug":"a-case-has-been-registered-for-beating-the-pradhan-for-asking-for-a-flag-etah-news-c-163-1-sagr1016-137760-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: झंडा मांगने पर प्रधान पर पीटने का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: झंडा मांगने पर प्रधान पर पीटने का केस दर्ज
Mon, 18 Aug 2025 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 18 Aug 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
एटा। स्वतंत्रता दिवस से पहले गांव में झंडे बांटे जा रहे थे। आरोप है कि एक युवक ने अपने बच्चों के लिए झंडा मांगा तो प्रधान व उसके भाई ने पीट दिया। थाना बागवाला में केस दर्ज कराया गया है। दर्ज कराई गई रिपोर्ट में गांव बबरौती निवासी राहुल ने लिखा है कि 14 अगस्त को वह अपने घर पर बैठा हुआ था।
शाम के समय प्रधान अभय प्रताप व उसका भाई राहुल झंडा बांटते हुए निकले। उसने भी अपने बच्चों के लिए झंडा मांगा तो इस बात पर दोनों गाली-गलौज करने लगे और लात-घूंसों से पीट दिया। इससे उसकी आंख और कोहनी में काफी चोट आई है। चीख-पुकार सुनकर आए अन्य लोगों ने बचाया। सीओ सिटी अमित कुमार राय ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है आरोपों की जांच की जा रही है।