फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   रजबहा की पटरी कटी सौ बीघा फसल जलमग्न

रजबहा की पटरी कटी सौ बीघा फसल जलमग्न

Fri, 05 Dec 2014 05:30 AM IST
Etah
Etah Updated Fri, 05 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
जलेसर। सिंचाई विभाग की लापरवाही के चलते लोधीपुर रजबहा से निकले बंबे ने ग्राम नगला घनश्याम के करीब 100 बीघा आलू आदि फसलें जलमग्न हो गईं। आक्रोशित किसानों ने पानी से हुए नुकसान के मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के ग्राम पटन, गनेशपुर, मुढई, पीलावुर्ज, नगला घनश्याम, जलेसर देहात, मोहनपुर, गोपालपुर आदि ग्रामों के लिये लोधीपुर रजबहा से निकले धड़धड़ा बंबे में अत्यधिक पानी आ जाने और पटरियों की जर्जर स्थिति के कारण ग्राम नगला घनश्याम में करीब पांच मीटर पटरी ध्वस्त हो गई और इसका पानी निकटवर्ती खेतों में घुस गया।
विज्ञापन

जिससे करीब 100 बीघा आलू आदि की फसल जलमग्न हो गईं। किसानों ने तत्परता दिखाते हुए जेसीबी की सहायता से पटरी पर मिट्टी डालकर पानी को रोका। किसानों का कहना है कि इससे फसलें पूरी तरह से चौपट हो गई हैं और लाखों का नुकसान हुआ है। वहीं, उपखंड सिंचाई अधिकारी तिवारी का कहना है कि पानी आने के चलते ओवरफ्लो हो गया। पानी बंद करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन किसानों का हुआ नुकसान
बंबे की पटरी कटने से सुरेश चंद्र, केहरी सिंह, रामगोपाल, डिप्टी सिंह, आकाश, महावीर सिंह, राजेंद्र सिंह आदि निवासी नगला धनश्याम और तीन दिन पूर्व ग्राम मोहनपुर निवासी कप्तान सिंह, जोघन ग्राम प्रधान सूबेदार सिंह, राकेश, लाल सिंह, दयाशंकर आदि की खेती जलमग्न हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed