{"_id":"4-91033","slug":"Etah-91033-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल की युवती से गैंगरेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पश्चिम बंगाल की युवती से गैंगरेप
Etah
Updated Fri, 05 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। पश्चिम बंगाल की एक महिला के साथ आठ लोगों ने बस स्टैंड स्थित एक चर्चित होटल में ले जाकर गैंगरेप किया। इससे पहले वह उसे मैनपुरी ले गए, जहां एक होटल में रखकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। किसी तरह बचकर आई युवती ने लोगों को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे थाने ले आई। इस मामले में युवती ने आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
कोतवाली नगर पहुंची युवती ने बताया कि वह पश्चिम बंगाल थाना मालदा के एक गांव की रहने वाली है। गत 28 नवंबर को किसी काम से टूंडला आई थी। आरोप है कि टूंडला रेलवे स्टेशन पर उतरते ही मुलाकात पश्चिम बंगाल के रहने वाले एंटोनी से हुई। वह उसे अपने साथ ले गया। आरोप है कि एंटोनी के साथ सात अन्य लोग पहले जिला मैनपुरी स्थित एक होटल में लेकर गए। होटल में करीब तीन दिन तक गैंगरेप किया। बाद में दो दिसंबर को एटा बस स्टैंड स्थित एक चर्चित होटल में ले गए। आठों ने दुष्कर्म किया। गुुरुवार दोपहर करीब एक बजे पीड़िता आरोपियों के चंगुल से किसी तरह से भाग निकली। आगरा रोड स्थित मोहल्ला वर्मानगर पहुंची। एकत्रित हुए लोगों को युवती ने पूरी बात बताई। इसी दौरान एक आरोपी भी वहां पहुंच गया। युवती द्वारा पहचानने पर पब्लिक ने आरोपी को पकड़ लिया। मामले की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस पीड़िता और आरोपी को थाने ले आई। देरसायं पीड़िता ने मामले की रिपोर्ट एंटोनी उर्फ सिद्धार्थ निवासी अलीनगर मालदा पश्चिम बंगाल, अजमुल और छह अज्ञात के विरुद्ध दर्ज कराई है।
----
होटल मालिक पर भी होगी कार्रवाई
एटा। सीओ सिटी करन सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जिस होटल में घटना हुई है, उस होटल मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
---
महिला आयोग सदस्य ने भी गंभीरता से लिया
एटा। राज्य महिला आयोग की सदस्य अशोका पांडेय ने भी मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने पीड़िता से बात की है। साथ ही कानूनी कार्रवाई कराने का भरोसा दिलाया है। उनका कहना है कि होटलों में महिला व पुरुष को ठहराने से पहले उसकी आईडी प्रूफ की जांच होनी चाहिए। बिना आईडी प्रूफ के किसी भी व्यक्ति को ठहराने से अपराधों में वृद्धि होगी। इस मामले में भी इसकी जांच होनी चाहिए।