फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   सड़क हादसों में महिला सहित चार लोगों की मौत

सड़क हादसों में महिला सहित चार लोगों की मौत

Sun, 10 Aug 2014 05:30 AM IST
Etah
Etah Updated Sun, 10 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
एटा/मिरहची। अलग-अलग जगह हुए सड़क हादसों में मां-बेटी सहित चार लोगों की मौत हो गई। रक्षाबंधन त्योहार मनाने बाइक से मायके जा रही मां-बेटी व भतीजे को शनिवार शाम चार बजे थाना पिलुआ क्षेत्र में ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे भूरी (25) व बेटी गुड़िया (3) की मौत हो गई, जबकि भतीजा घायल हो गया। गांव सिनावली के पास ट्रक ने बाइक सवार अवनीश (23)को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रोडवेज की टक्कर में घायल युवक ने आगरा में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

जिला फीरोजाबाद थाना खैरगढ़ के गांव नगला दंशा निवासी भूरी पत्नी बंटू, अपनी बेटी गुड़िया (03), भतीजे श्यामवीर के साथ बाइक से मायके रूदायन थाना सिकंद्राराऊ हाथरस जा रही थी। शाम करीब चार बजे कसबा पिलुआ पहुंचते ही पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। बाइकसवार श्यामवीर बाइक का संतुलन खो बैठा और सड़क पर जा गिरा। तभी ट्रक का पीछे का पहिया मां-बेटी के ऊपर चढ़ गया। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो, जबकि श्यामवीर घायल हो गया। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने ट्रक सहित चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

अलीगढ़ थाना दादौं के गांव नगला हंसी निवासी अवनीश की शादी करीब तीन साल पहले बागवाला के गांव नगला लौकी निवासी नरपति की बेटी राधा के साथ हुई थी। छह माह से वह ससुराल में रह रहा था। रक्षाबंधन त्योहार को लेकर शनिवार को बाइक से अपने घर अलीगढ़ जा रहा था। करीब एक बजे मिरहची के गांव सिनावली पास पहुंचा। सामने से तेजगति से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह अगस्त को साइकिल से घर लौटते समय थाना कोतवाली देहात के गांव छितौनी निवासी वीरेंद्र (30) को रोडवेज ने टक्कर मार दी थी। शुक्रवार रात वीरेंद्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। भाई राकेश ने अज्ञात रोडवेज चालक के खिलाफ दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed