फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   16 से व्यस्त मार्गों पर अतिरिक्त बस सेवा

16 से व्यस्त मार्गों पर अतिरिक्त बस सेवा

Sun, 11 Aug 2013 05:33 AM IST
Etah
Etah Updated Sun, 11 Aug 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
एटा। ईद को लेकर परिवहन निगम द्वारा की गई तैयारियों के बाद अब रक्षाबंधन को लेकर गंभीर हो गया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों को लेकर व्यवस्थाएं की जा रहीं हैं।
विज्ञापन

जनपद के लोगों की यात्रा के लिए केवल सड़क मार्ग होने के चलते आने वाले दिन यहां बसों के लिए भीड़ भरे होंगे। रमजान और ईद को लेकर बढ़ी भीड़ के लिए विभाग ने व्यस्ततम मार्गों पर अतिरिक्त सेवाएं दी थीं। रक्षाबंधन पर्व को लेकर भी विभाग तैयारियों में जुटा है। बारिश में बढ़ने वाले डेमेज के चलते खस्ताहाल बसों में मरम्मत का काम तेज हो गया है। साथ ही स्टाफ को भी पर्व पर विशेष सेवाओं के निर्देश दिए हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि रक्षाबंधन पर्व पर आने वाले यात्रियों के लिए 16 अगस्त से विशेष सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी।
विज्ञापन


रक्षाबंधन पर्व पर यात्रा करने वालों को वाहन की किल्लत नहीं होने दी जाएगी। इसे लेकर विभागीय तैयारियां तेज हो गई हैं। दिल्ली मार्ग पर 16 अगस्त से विशेष सेवाएं दी जाएंगीं। तो वहीं अधिक सवारी होने पर अतिरिक्त बस की व्यवस्था की जाएगी। पर्व से पूर्व दिल्ली से एवं पर्व के बाद दिल्ली की ओर जाने वाली सवारियां सर्वाधिक होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संजीव शर्मा, डिपो प्रभारी, एटा


डिपो में कुल संचालित बसें---138
परिवहन निगम की बसें---115
अनुबंधित बसें---23
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed