फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   देशी पक्षियों ने डारा डेला, विदेशियों के आने का इंतजार

देशी पक्षियों ने डारा डेला, विदेशियों के आने का इंतजार

Mon, 08 Oct 2012 12:00 PM IST
Etah
Etah Updated Mon, 08 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
जलेसर। जनपद के एक मात्र पर्यटक स्थल पटना पक्षी विहार की झील में पानी लबालब हो जाने से स्थानीय पक्षियों का आगमन तेजी से प्रारम्भ हो गया है। वहीं प्रवासी पक्षियों के दीपावली के बाद आने की संभावना है। इसके बाद यहां प्रवासी व अप्रवासी पक्षियों का नजारा देखने को मिलेगा। इसकी अधिकारी तैयारी में जुटे हैं।
विज्ञापन

गतवर्ष वर्षा के पानी से ही लबालब झील में प्रवासी आप्रवासी पक्षियों की संख्या पांच लाख के ऊपर पहुंच गई थी। मौजूदा वर्ष में भी पक्षी प्रेमियों एवं पक्षी विहार के अधिकारियों का अनुमान है कि इस वर्ष भी गत वर्ष से अधिक पक्षी आएंगे। गत वर्ष देशी विदेशी दो सौ प्रजातियों के पक्षी आए थे। इस वर्ष भी आने की उम्मीद सजोए बैठे हैं।
विज्ञापन

मौजूदा समय में पक्षी विहार में प्रवासी आप्रवासी पक्षियों के आगमन को दृष्टिगत पक्षी विहार में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है, ताकि पक्षियों को होने वाली असुविधा से बचाया जा सके। पक्षियों के आगमन का समय हालांकि दीपावली के उपरान्त ही होता है। लेकिन विशाल झील पानी से लबालब होने के कारण देशी पक्षियों ने बसेरा करना प्रारम्भ कर दिया है। जिसके चलते पक्षी विहार में मौसम सुहावना लगने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पक्षियों के अनुकूल समय न होने के बावजूद भी करीब 25 हजार से भी अधिक पक्षी यहां मौजूद हैं। जिसमें राष्ट्रीय पक्षी मोर, सारस, विजन, ब्लेक स्टार्क आदि भारी संख्या में हैं और प्रात:काल जल क्रीडा का आनन्द ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed