{"_id":"4-45089","slug":"Etah-45089-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता का शव छोड़ भागे ससुरालीजन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता का शव छोड़ भागे ससुरालीजन
Etah
Updated Fri, 21 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहावर। थाना क्षेत्र के अंतर्गत इलाज के दौरान विवाहिता की मृत्यु हो गई। ससुरालीजन अस्पताल में शव छोड़कर फरार हो गए। मृतक के पिता ने दहेज की खातिर जला कर मारने का आरोप लगाते हुए थाने में पति सहित छह ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
घटना थाना क्षेत्र के ऊंचा गांव की है। थाना मलावन के ग्राम दलेल नगर निवासी इतवारीलाल ने अपनी पुत्री राखी की शादी फरवरी माह में रिंकू पुत्र कालीचरण के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही आल्टो कार की मांग शुरू कर दी गई थी। मांग पूरी न होने पर पांच सितंबर को पति रिंकू, ससुर कालीचरण, सास रामबेटी, ननद रूकुमा देवी, साधु सिंह और प्रमोद द्वारा राखी के ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी गई। सूचना पर पहुंचे राखी के पिता इतवारीलाल ऊंचा गांव पहुंचे। जहां उन्हें पता चला कि उसकी पुत्री को इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया है। इलाज के दौरान 16 सितंबर को विवाहिता की मौत हो गई। जिसके बाद परिवारीजन फरार हैं। पिता की तहरीर पर थाना पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।