{"_id":"4-45084","slug":"Etah-45084-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 दिन से गायब हैं मास्टरजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 दिन से गायब हैं मास्टरजी
Etah
Updated Fri, 21 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। निधौली कलां विकास खंड के विद्यालयों में अनियमितताएं मिल रही हैं। एक निजी स्कूल में तैनात चार शिक्षकों में से तीन बीते बारह दिनों से अनुपस्थित मिले। ग्यारह बजने से पूर्व ही स्कूल बच्चों से खाली था। तो वहीं प्राथमिक विद्यालय मुखन्ना परिसर में गंदगी एवं ध्वस्त ब्लैक बोर्ड मिलने पर नोटिस जारी किया गया।
प्राथमिक शिक्षा विभाग की नजर अब निजी मान्यता प्राप्त संस्थाओं पर भी है। इनके औचक निरीक्षण में मिल रही खामियों पर गंभीर विभाग इनकी मान्यता प्रत्याहरण की सोच रहा है। गुरुवार को जिला समन्वयक संतोष मिश्र ने निधौली कलां स्थित आरडी कन्या जूनियर हाईस्कू ल में छापा मारा। यहां तैनात चार में से तीन शिक्षक बीते बारह दिनों से नदारत हैं। उपस्थित रजिस्टर पर 8 सितंबर से इनके हस्ताक्षर नहीं हैं। ग्यारह बजे बच्चे भी स्कूल में नहीं मिले। बताया गया कि इंटरवल हो गया है। संस्था संचालक को नोटिस जारी किया गया है। वहीं प्राथमिक विद्यालय मुखन्ना परिसर में गंदगी एवं ध्वस्त ब्लैक बोर्ड पर भी नाराजगी जताई। साथ ही प्रधानाध्यापिका अनुपम यादव को पंद्रह दिनों में व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए गए।