{"_id":"41883","slug":"Etah-41883-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाली बसें भी नहीं रुकतीं, यात्री परेशान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाली बसें भी नहीं रुकतीं, यात्री परेशान
Etah
Updated Fri, 03 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिरहची। कसबा में लंबे रूट की बसें न रुकने से लेागों में रोष है। इनका आरोप है कि बसों के अभाव में लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। वहीं खाली बसें सवारियां देखकर भी नहीं रुकतीं। लोगों ने परिवहन अधिकारियों एवं जिलाधिकारी से भी मामले में हस्तक्षेप कर बसें रुकवाने के आदेश की मांग की है।
कसबा मिरहची ब्लाक मारहरा का वह केन्द्र है जिससे ब्लाक के 80 से अधिक ग्रामों के लोग दिल्ली, आगरा, बरेली, एटा, कासगंज,को यात्रा करने के लिए मिरहची से ही गुजरते है रक्षा बन्धन के पर्व पर प्रात: चार बजे से लेकर देर रात्रि 12 बजे तक लोगों की भीड़ मिरहची चौराहे पर देखी जा रही है अक्सर ऐसे मौकों पर दिन में डग्गेमार मिनी बस चालक इन सबारियों को दो से तीन गुने रूपया लेकर मनमाने तरीके से ले जाते हैं किन्तु सायं सात बजे से देर रात्रि 12 बजे तक रूहेलखण्ड, उत्तराखण्ड,बरेली, टनकपुर एवं बदायूं के डिपो की बसें मिरहची पर स्टापेज न होने के कारण सबारियों को नहीं लेती जिससे सबारियों को रात्रि में अपने गंतब्य तक पहुँचने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। जबकि उपरोक्त डिपो की बसें दर्जनों की संख्या में मिरहची से होकर गुजरती हैं। फिर भी कासगंज एवं एटा के एआरएम ने मिरहची पर उन बसों के स्टापेज बनाए जाने की जरूरत महसूस नहीं की है।
देवेन्द्रकुमार राठौर एवं बृजेशकुमार, अविन्दकुमार गुप्ता आदि ने जिलाधिकारी एवं परिवहन अधिकारियों से अन्य डिपो की गाड़ियों के ठहराव की मांग की है। माँग करने बालों में जेपी कश्यप,डॉ0 अमरसिंह,प्रधान बौबी साहू मस्ताना,गोपाल साहू,रामखिलाड़ी साहू,प्रबीन माहेश्वरी,अमित गुप्ता,सोमेन्दकुमार गुप्ता,भोजराजसिंह वर्मा,अनिलकुमार साहू,कमलेश यादव आदि प्रमुख हैं।