फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   999 children were weighed at AWCs weight

999 आंगनबाड़ी केन्द्रों पर बच्चों का तौला गया वजन

Mon, 07 Sep 2015 06:30 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Mon, 07 Sep 2015 06:30 PM IST
विज्ञापन
999 children were weighed at AWCs weight
जिलाधिकारी केविजयेन्द्र पाण्डियन ने सीडीओ लल्लन प्र्रसाद वर्मा के साथ वजन दिवस पर ग्राम सतपुरा माफी, मुबारकपुर माफी, तालिबपुर सराय, नगला भूड़, महावर, किनावा, ढोलना, पथरेकी, मोहिनी तथा मामूरगंज सहित जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पहुंच कर, जन्म से 5 वर्ष तक के बच्चों के कराये जा रहे वजन कार्य का मौके पर निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
विज्ञापन

सीडीओ ने बताया कि प्रथम चरण में ब्लाक कासगंज, अमांपुर तथा सिढ़पुरा के 999 नगरीय एवं ग्रामीण क्षेंत्रों के आंगनबाड़ी केन्द्रों पर प्रात: 8 बजे से 4 बजे तक बच्चों का वजन तौलकर उनके पोषण स्तर का चिन्हांकन किया गया। जिसके लिये निर्वाचन की भांति 44 सेक्टर प्रभारी तथा 217 पर्यवेक्षक तैनात किये गये। सभी केन्द्रों पर उपलब्ध वजन मशीनों के अलावा प्रत्येक सेक्टर प्रभारी को दो-दो अतिरिक्त वजन मशीनें उपलब्ध कराई गईं। सभी तैनात अधिकारियों ने क्षेत्र का निरंतर भ्रमण कर केन्द्रों पर बच्चों को तौलने के कार्य को मौके पर चैक किया।
विज्ञापन

10 सितम्बर को ब्लाक सोरों, सहावर, गंजडुण्डवारा एवं पटियाली के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेंत्रों में आंगनबाड़ी केन्द्रों पर जन्म से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों का वजन तौला जायेगा। यदि कोई बच्चे वजन लेने से छूट जाते हैं, तो 11 व 14 सितम्बर को उन्हीं कार्मिकों की ड्यूटी लगाकर उन बच्चों का वजन लिया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed