फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   9.50 lakh people between 18 and 44 years of age will get vaccinated

18 से 44 आयु के साढ़े नौ लाख को लगेगी वैक्सीन

Thu, 27 May 2021 10:19 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
9.50 lakh people between 18 and 44 years of age will get vaccinated
एटा। प्रदेश सरकार के निर्देश पर एक जून से 18 से 44 आयु के लोगों को कोरोना रोधी वैक्सीन लगाई जाएगी। जिले में साढ़े नौ लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण कराया जाएगा। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राम सिंह ने बताया कि एक जून से 18 से 44 वर्ष के व्यक्तियों को वैक्सीन लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी के तहत तैयारियां की जा रही हैं। एक दिन में एक हजार व्यक्तियों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। साढ़े नौ लाख व्यक्ति बताए गए जो 18 से 44 वर्ष वाले हैं। उन्होंने बताया कि एक बूथ पर इस आयु वर्ग के पचास व 44 वर्ष से अधिक के 50 व्यक्तियों को प्रतिदिन वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन

अर्बन में आठ, ग्रामीण क्षेत्र में बनाए दो केंद्र
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि टीकाकरण के लिए जिले में दस साइट बनाई जाएंगी। अर्बन में दस व ग्रामीण में दो साइट बनेंगी। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में जलेसर व निधौलीकलां का चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले कराना होगा रजिस्ट्रेशन
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि 18 से 44 वर्ष वाले व्यक्तियों को पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके बाद ही उनका वैक्सीनेशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed