फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   740 liters of liquor seized from liquor distilleries at two places

Etah News: दो स्थानों पर शराब की भट्ठियों से 740 लीटर शराब जब्त

Sun, 24 Mar 2024 06:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 24 Mar 2024 06:28 PM IST
विज्ञापन
740 liters of liquor seized from liquor distilleries at two places
एटा। होली से एक दिन पहले पुलिस ने दो स्थानों पर चल रही शराब भट्ठियों पर छापा मारा। 740 लीटर अवैध शराब जब्त कर ली। वहीं 1600 लीटर लहन को नष्ट कराया। वहीं शराब बना रही दो महिलाओं सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

थाना कोतवाली देहात पुलिस ने रविवार को ग्राम नगला मदी की पुलिया के पास खेतों में छापा मारा। यहां शराब बना रहे पुष्पेंद्र निवासी गणेशपुर नगला मुही थाना कोतवाली देहात व इसकी दो साथी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। मौके से बनी हुई 700 लीटर कच्ची शराब और शराब बनाने के उपकरण बरामद किए गए। वहीं 1000 लीटर लहन को नष्ट करा दिया गया।
विज्ञापन

वहीं थाना नयागांव पुलिस ने ढकपुरा पुल मैनपुरी बार्डर पर नदी के किनारे छापा मारा। यहां भी शराब की भट्ठी चल रही थी। मौके पर 600 लीटर लहन मिला, जिसे नष्ट करा दिया गया। वहीं 40 लीटर कच्ची शराब और शराब को बनाने के उपकरण बरामद कर लिए। कोतवाली नगर पुलिस ने संदीप जैन निवासी कटरा मोहल्ला पुरानी वस्ती को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से 350 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed