{"_id":"65cf4668facf9c6e8905278f","slug":"71900-rupees-were-cheated-online-by-saying-that-uncle-has-to-undergo-operation-etah-news-c-163-1-sagr1016-112751-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: चाचा का ऑपरेशन होना है...कहकर ऑनलाइन ठग लिए 71900 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: चाचा का ऑपरेशन होना है...कहकर ऑनलाइन ठग लिए 71900 रुपये
Fri, 16 Feb 2024 04:56 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 16 Feb 2024 04:56 PM IST
विज्ञापन
एटा। चाचा के दोस्त के नाम पर एक युवक से जालसाजी की गई। उसके चाचा का ऑपरेशन और दवाओं की बात कहकर ऑनलाइन 71900 रुपये ठग लिए गए। जानकारी होने पर युवक ने थाना मिरहची में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना क्षेत्र के गांव दतेई निवासी अमित कुमार ने बताया कि चाचा के सिर का ऑपरेशन होना था। 25 जनवरी को उसके पास एक नंबर से फोन आया। बताया कि मैं तुम्हारे चाचा का दोस्त आकाश बोल रहा हूं। चाचा की स्थिति ज्यादा खराब है, उनका ऑपरेशन होना है। मैं मेडिकल स्टोर पर खड़ा हूं। कुछ रुपयों की जरूरत है। फोन पे नंबर पर कुछ रुपये डाल देना। उस पर भरोसा कर फोनपे पर 5000 रुपये डाल दिए। इसके बाद उस व्यक्ति ने कई बार और रुपये मांगे। इस तरह फोन पे पर कुल 35 हजार रुपये डलवा लिए। इसके बाद फोन आया तो फोनपे में रुपये न होने पर अपने पिता के बैंक खाते से तीन बार में 36900 रुपये डलवा लिए।
इसके बाद भी जब रुपये मांगे गए तो उसे शक हुआ। इस पर चाचा के दोस्त आकाश को फोन कर जानकारी की। उन्होंने इस तरह की किसी भी मांग से इन्कार कर दिया। तब समझ में आया कि अज्ञात व्यक्ति ने चाचा के दोस्त के नाम पर ठगी की है। थाना प्रभारी कृष्णकांत लोधी ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया गया था। वहां से मिले प्रार्थना पत्र के आधार पर आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।