{"_id":"281a98168626881f466ba8bd64ac1f5c","slug":"71-of-the-12-remained-perfect-pond-the-rest-captured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"71 में से 12 ही बने आदर्श तालाब, बाकी पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
71 में से 12 ही बने आदर्श तालाब, बाकी पर कब्जा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Sun, 10 May 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोर्ट के आदेश के बाद भी तालाबों को कब्जा मुक्त कर आदर्श तालाब बनाने का रूप अभी तक नहीं दिया गया। विकास खंड मारहरा में तालाबों की स्थिति के बारे में जब अमर उजाला ने पड़ताल की तो 54 ग्राम पंचायतों में दर्ज 71 तालाबों में से मात्र 12 तालाबों को आदर्श तालाब बनवाकर उनमें पानी भरवाने का प्रयास जारी है। 48 से अधिक तालाब जिला प्रशासन की लापरवाही के चलते दबंगों से मुक्त नहीं हो पा रहे हैं। क्षेत्रीय लोगों ने डीएम से कब्जा मुक्त कराने की मांग की।
विकास खंड मारहरा में 54 ग्राम पंचायतों में 71 तालाब अभिलेखों में दर्ज हैं। इनमें से 12 तालाबों को मनरेगा से आदर्श तालाब बनवाए जेाने का प्रयास भी किया गया था। शेष 48 तालाबों पर दबंगों का कब्जा है जिसे मुक्त कराने की पहल अभी तक जिला प्रशासन नहीं कर पाया। जिले के अधिकारी तालाबों को मुक्त कराने की भ्रामक आख्या भेज देते हैं । साथ ही जिलाधिकारी द्वारा ग्राम पंचायतों के तालाबों में पानी भरवाए जाने के आदेश भी कारगर नहीं हो पा रहे हैं। अभी तक विकास खंड मारहरा की एक भी ग्राम पंचायत तालाबों में पानी भरवाए जाने के लिए आगे नहीं आई है।
नहीं मिल रहा पुलिस का सहयोग
नाम न छापने की शर्त पर ग्राम प्रधानों ने बताया कि तालाबों को दबंगों से वह भी मुक्त कराना चाहते हैं लेकिन राजस्व और पुलिस अधिकारियों के असहयोग के चलते यह संभव नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
तालाब पर बनवाया तीन मंजिला मकान
विकास खंड के की ग्राम पंचायत पिदौरा के नगला कलुआ में दबंगों ने तालाब पर कब्जा कर दो से तीन मंजिला तक मकान बना रखे हैं। ग्राम प्रधान द्वारा काफी शिकायतों के बाद भी इसे कब्जा मुक्त नहीं कराया जा सका है। वहीं तालाब में खेती भी की जा रही है। कस्बा मिरहची के मारहरा रोड स्थित तालाब की काफी शिकायतों के बाद भी कब्जा मुक्त नहीं कराया जा सका।
विकास खंड से उन्हें अभी तक ऐसी कोई सूची उपलब्ध नहीं कराई गई है कि इन तालाबों को खाली कराने में दबंग आड़े आ रहे हैं, यदि बीडीओ द्वारा सूची दी जाती है तो उन तालाबों को तत्काल ही मुक्त कराया जाएगा।
-मुन्नालाल यादव, राजस्व निरीक्षक