फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   7 illegal library operators warned

Etah News: अवैध रूप से चल रहे 7 पुस्तकालय संचालकों को दी चेतावनी

Thu, 19 Feb 2026 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 19 Feb 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
7 illegal library operators warned
मरथरा में लाइब्रेरी का निरीक्षण करते जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. इंद्रजीत सिंह व पुलिसकर्मी। स्र
एटा। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बृहस्पतिवार को जिरसमी और शहरी क्षेत्र में संचालित पुस्तकालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान 7 पुस्तकालय बिना पंजीकरण के अवैध रूप से चलते मिले। संचालकों को नोटिस जारी करते हुए चेतावनी जारी की है कि तीन दिन के अंदर पंजीकरण कराए। इसके बाद पुस्तकालय सील करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. इंद्रजीत और पटल प्रभारी प्रदीप वर्मा ने जिरसमी में गंगा लाइब्रेरी और ऑक्सीजन लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। दोनों ही लाइब्रेरी अवैध रूप से संचालित मिलीं। किसी भी संचालक के पास पंजीकरण नहीं था। इसके बाद मरथरा में चंचल लाइब्रेरी, बालाजी लाइब्रेरी, शहर के आगरा रोड स्थित मीनाक्षी लाइब्रेरी, संकल्प लाइब्रेरी, जीटी रोड स्थित अचीवर्स लाइब्रेरी का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


सभी बिना पंजीकरण के संचालित हो रहीं थीं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने नोटिस देते हुए 3 दिन के अंदर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में पुस्तकालय का पंजीकरण कराने के निर्देश दिए। वहीं चेतावनी जारी करते हुए कहा कि तीन दिन के बाद लाइब्रेरी को सील कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed