फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   672 animals were examined in the camp.

Etah News: शिविर में 672 पशुओं का परीक्षण

Sat, 08 Nov 2025 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 08 Nov 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
672 animals were examined in the camp.
अलीगंज। गांव बंदनगर में शनिवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 672 पशुओं का परीक्षण किया गया। पशुपालकों को बेहतर तरीके से पशुपालन की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

शिविर के शुभारंभ पर गांव की महिलाओं ने गोपूजन कर सुरक्षा के लिए रेडियम कॉलर पहनाया। ग्राम प्रधान करन सिंह ने फीता काटा। डॉ. विनय पाल शाक्य ने पशुपालकों को पशुओं का नियमित परीक्षण, टीकाकरण और साफ-सफाई का ध्यान रखने को कहा। डॉ. रविकांत ने सर्दियों में पशुओं की देखभाल, संतुलित आहार और रखरखाव की जानकारी दी। डॉ. गौरव गंगवार ने प्रदेश सरकार की सहभागिता योजना, पराली के बदले गोबर खाद निर्माण एवं पशुधन बीमा योजना के बारे में बताया।
विज्ञापन

डॉ. गौरव तेवतिया ने पशुओं में होने वाले बांझपन की समस्या एवं उपचार की जानकारी दी। उन्होंने वैज्ञानिक तरीकों से पशुधन संवर्धन के उपाय भी बताए। शिविर में 206 बड़े और 466 छोटे पशुओं का परीक्षण किया गया, इसमें 181 सामान्य चिकित्सा, 393 कृमिनाशक दवापान, 3 लघु शल्य चिकित्सा, 43 गर्भ परीक्षण, 35 बांझपन चिकित्सा, 13 कृत्रिम गर्भाधान एवं 4 बधियाकरण के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed