फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   63 thousand rupees looted from liquor and beer contracts

शराब और बीयर के ठेकों से 63 हजार रुपये की लूट

Mon, 04 Apr 2022 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
63 thousand rupees looted from liquor and beer contracts
एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव विरामपुर स्थित शराब और बीयर के ठेकों को बदमाशों ने निशाना बनाया। रविवार रात को बाइक सवार तीन बदमाश इन ठेकों से 63 हजार रुपये लूट ले गए।
विज्ञापन

एक दुकान के स्वामी राजपाल निवासी नगला भगी थाना सकीट ने कोतावली देहात में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि रविवार रात करीब 9 बजे बाइक पर सवार तीन लोग दुकान पर आए। इन लोगों ने तमंचा दिखाकर अंग्रेजी शराब के ठेके पर मौजूद सेल्समैन से 28 हजार रुपये और बीयर के ठेके के सेल्समैन से 35 हजार रुपये लूट लिए।
विज्ञापन

इसके बाद ये बदमाश फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाह, सीओ सिटी कालू सिंह ने मौके पर पहुंचकर सेल्समैन व अन्य लोगों से जानकारी की। कोतवाली देहात प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि रिपोर्ट रात में ही दर्ज कर ली गई है। बदमाशों की पहचान और तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed