फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   6-year-old boy falls from two-storey roof, condition critical

Etah News: दो मंजिला छत से गिरा 6 वर्षीय बालक, हालत गंभीर

Sun, 22 Mar 2026 01:11 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 22 Mar 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
6-year-old boy falls from two-storey roof, condition critical
छत से गिरने के बाद घायल बालक का उपचार करते चिकित्सक। स्रोत वीडियोग्रैब
एटा। थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के असरौली गांव में शनिवार को एक 6 वर्षीय बालक घर की दो मंजिला छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में लेकर गए जहां चिकित्सकों ने अलीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

असरौली निवासी अखिलेश का 6 वर्षीय पुत्र लव शनिवार दोपहर करीब 12 बजे अपने घर की छत पर खेल रहा था। खेलते समय अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गली में आकर गिर गया।
विज्ञापन

गिरने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग और परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने गंभीर रूप से घायल बालक को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। घायल बालक के पिता अखिलेश ने बताया कि उनका बेटा रोज की तरह छत पर खेल रहा था। तभी यह हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि बच्चे को गंभीर चोटें आई हैं। लव की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed