{"_id":"677bc065da2ae5074406af78","slug":"6-people-injured-in-road-accident-2-referred-etah-news-c-163-1-sagr1016-127914-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: सड़क हादसे में 6 लोग हुए घायल, 2 रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: सड़क हादसे में 6 लोग हुए घायल, 2 रेफर
Mon, 06 Jan 2025 05:08 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 06 Jan 2025 05:08 PM IST
विज्ञापन
एटा। अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में 6 लोग घायल हो गए। इनमें से 2 की हालत को नाजुक देखते हुए आगरा रेफर किया गया है। शेष का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
थाना मिरहची क्षेत्र के गांव फालर निवासी धर्मवीर ने बताया कि वह बाइक से अपने दोस्त हिमांशु के साथ कासगंज की ओर जा रहे थे। तभी रास्ते में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। गांव अभयपुर थाना व जिला कासगंज निवासी अजय कुमार ने बताया कि भतीजे शेखर को साथ लेकर बाजार से लौट रहे थे।
रास्ते में सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। जिसके चलते दोनों लोग घायल हो गए। इसके अलावा अन्य सड़क हादसों में इरफान निवासी शांतिनगर कोतवाली नगर, गंगाराम निवासी घुटलई थाना सकीट भी घायल हुए हैं। इनमें से अजय कुमार और शेखर को रेफर किया गया है। संवाद