{"_id":"6a591afdbe74a9254701c62d","slug":"6-libraries-closed-notices-served-to-operators-etah-news-c-163-1-eta1004-153468-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: 6 लाइब्रेरी बंद, संचालकों को थमाया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: 6 लाइब्रेरी बंद, संचालकों को थमाया नोटिस
Thu, 16 Jul 2026 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 16 Jul 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। शिक्षा विभाग द्वारा गठित जांच टीम ने जिले में संचालित कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर अनियमितताएं मिलने पर टीम ने छह लाइब्रेरी बंद कराते हुए संचालकों को नोटिस जारी किए।
टीम ने सकीट स्थित अनन्या लाइब्रेरी का निरीक्षण किया, जहां संचालक द्वारा तथ्य छिपाकर फर्जी तरीके से पंजीकरण कराए जाने का मामला सामने आया। जांच में अनियमितता की पुष्टि होने पर संबंधित लाइब्रेरी का पंजीकरण तत्काल निरस्त करा दिया गया। इसके अलावा रिजोर स्थित शकुंतला लाइब्रेरी बिना किसी पंजीकरण के संचालित होती मिली। वहीं जैथरा की श्याम लाइब्रेरी, करतला चौराहा स्थित एस टू आर लाइब्रेरी, धुमरी की शिवा लाइब्रेरी और जैथरा की बांके बिहारी लाइब्रेरी भी बिना पंजीकरण के संचालित पाई गईं। टीम ने इन सभी को तत्काल प्रभाव से बंद कराते हुए संचालकों को नोटिस जारी किए। सभी संचालकों को निर्धारित मानकों का पालन करने और आवश्यक दस्तावेज पूर्ण रखने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान पटल प्रभारी प्रदीप वर्मा, क्षेत्रपाल सिंह सहित विभागीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।