{"_id":"645d2f569da0375fc906f4cd","slug":"5672-percent-voters-elected-the-city-government-etah-news-c-25-1-154598-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: 56.72 प्रतिशत मतदाताओं ने चुनी शहर की सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: 56.72 प्रतिशत मतदाताओं ने चुनी शहर की सरकार
Thu, 11 May 2023 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 11 May 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
एटा। निकाय चुनाव के तहत बृहस्पतिवार को जिले में कुल 56.72 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदाताओं ने शहर की सरकार चुन जनादेश मतपेटिकाओं में पहुंचा दिया। मतदान प्रक्रिया के दौरान दिन भर फर्जी मतदान की अफवाहें उड़ती रहीं। पुलिस बूथों पर पहुंचकर भीड़ को खदेड़ती रही। अलीगंज में पथराव फायरिंग तो जलेसर में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। सुबह 7 बजे से सभी 270 बूथों पर मतदान प्रक्रिया शुरू करा दी गई। सुबह की ठंडक में लोग उत्साह के साथ बूथों की ओर निकले। कई बूथों पर तो मतदान के तय समय से पहले ही कुछ लोग वोट डालने के लिए पहुंच चुके थे। इनका कहना था कि समय बढ़ने पर गर्मी और भीड़ बढ़ेगी। इसलिए सबसे पहले वोट डालकर अपनी जिम्मेदारी निभाने आए हैं। दोपहर 1 बजे तक शांतिपूर्ण मतदान चलता रहा। इसके बाद जैसे ही गर्मी बढ़ी तो मतदाताओं की संख्या कम हो गई। ऐसे में कई बूथों पर फर्जी मतदान की कोशिश हुई। यह सूचनाएं मौखिक रूप से लेकर व्हाट्सएप संदेशों के जरिए अफसरों तक पहुंचीं। शहर के लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज, कटरा मोहल्ला, कैलाशगंज में बैकुंठी देवी भवन आदि केंद्रों की शिकायतों पर आला अधिकारी और पुलिस फोर्स पहुंचा। यहां जमी भीड़ को खदेड़ा गया।
सुबह के समय शुरूआती दो घंटों में 9 बजे तक 11.90 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि 11 बजे तक 25.93 प्रतिशत वोट पड़े। दोपहर 1 बजे तक यह आंकड़ा 37.73 फीसदी पर पहुंच गया। इसके बाद दोपहर की गर्मी में मतदान में नरमी आ गई। गर्मी की वजह से मतदाता घरों से नहीं निकल रहे थे। अधिकांश बूथों पर सन्नाटा पसरा नजर आया। 3 बजे तक कुल 46.68 प्रतिशत मतदान हो सका। इसके बाद के तीन घंटों में भी खास मतदाता नहीं पहुंचे। शाम 5 बजे तक 54.20 और समाप्ति तक 56.72 प्रतिशत मतदान रहा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
जागरूकता के प्रयास नहीं आए काम, 2017 से भी कम रहा मतदान
अधिक मतदान कराने के लिए लोगों को कई महीनों से जागरूक किया जाता रहा। तमाम कार्यक्रम प्रशासन व अन्य गैर सरकारी संगठनों आदि द्वारा किए गए। लेकिन इनका कोई भी असर मतदान में देखने को नहीं मिला। बढ़ना तो दूर मतदान 0.84 प्रतिशत कम हो गया। 2017 में जहां 57.56 प्रतिशत वोट पड़े थे। इस बार 56.72 प्रतिशत ही रह गए।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
ऐसे बढ़ा मतदान प्रतिशत
9 बजे: 11.90
11 बजे: 25.93
1 बजे: 37.73
3 बजे 46.68
5 बजे: 54.20
समाप्ति पर: 56.72
-- -- -- -- -- -- -- -- --
सभी निकायों में मतदान की स्थिति
नगर पालिका एटा - 44.83
नगर पंचायत मिरहची - 76.75
नगर पालिका अलीगंज - 64.78
नगर पालिका जलेसर - 63.89
नगर पालिका मारहरा - 64.49
नगर पंचायत अवागढ़ - 66.74
नगर पंचायत जैथरा - 63.49
नगर पंचायत निधौली कलां - 71.19
नगर पंचायत राजा का रामपुर - 59.30
नगर पंचायत सकीट - 69.93