{"_id":"6534114c4a66e3539b0f8976","slug":"52-buses-running-without-cctv-cameras-will-be-closed-etah-news-c-25-1-agr1008-303500-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: बिना सीसीटीवी कैमरे चल रहे 52 विद्यालयों के वाहन, बंद होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: बिना सीसीटीवी कैमरे चल रहे 52 विद्यालयों के वाहन, बंद होंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। विद्यालय वाहनों में बच्चों की सुरक्षा और चालक-परिचालक की गतिविधियों की निगरानी रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य कर दिए गए हैं। लेकिन जिले में 52 स्कूल वाहनों में अब तक नहीं लगवाए गए हैं। इन्हें नोटिस जारी किए गए हैं, जल्द इनका संचालन रोका जाएगा।
जिले के विभिन्न विद्यालयों में 251 बड़े वाहनों का संचालन हो रहा है। इनमें से 52 वाहन ऐसे हैं, जिनमें सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं। इसकी वजह से इनकी फिटनेस रोक दी गई है। लेकिन विद्यालय संचालक इन वाहनों में कैमरे नहीं लगवा रहे हैं। इसके चलते विद्यालय प्रबंध तंत्र को नोटिस जारी किए गए हैं। नोटिस में चेतावनी भी दी गई है कि अगर नियमानुसार मानकों को पूरा नहीं कराया जाता है तो संचालन नहीं करने दिया जाएगा। सीसीटीवी के अलावा सभी खिड़कियों में पाइप लगाया जाना भी शामिल है। ताकि बच्चे सिर बाहर को नहीं निकाल सकें। ऐसे कई अन्य मानक भी हैं, इनको फिटनेस के दौरान पूरा करना जरूरी है। लेकिन सबसे ज्यादा जोर सीसीटीवी कैमरों पर दिया जा रहा है।
संभागीय परिवहन निरीक्षक अजय कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रत्येक विद्यालय की बसों में सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य किए गए हैं। इसके बिना फिटनेस नहीं की जाएगी। ऐसे 52 वाहन चिह्नित किए गए हैं। इनको नोटिस जारी किए हैं। अगर मानक पूरा नहीं किया जाता है तो अगले महीने से संचालन पर प्रतिबंध लगाया जाएगा।