फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   50 to 376 HIV infected in a year

एक साल में 50 से 376 हुए एचआईवी संक्रमित

Tue, 15 Feb 2022 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
50 to 376 HIV infected in a year
एटा। एचआईवी का तेजी से बढ़ता दायरा चिंता का सबब बन रहा है। मेडिकल कॉलेज में (एंटीरेट्रोवायरल थैरेपी) एआरटी सेंटर बनने के बाद सही हालात सामने आ रहे हैं। एक साल के अंदर ही एचआईवी संक्रमितों की संख्या 50 से 376 हो गई है।
विज्ञापन

ह्यूमन इम्यूनोडेफिशिएंसी वायरस (एचआईवी) के उपचार और रोकथाम के लिए अप्रैल 2021 में एआरटी सेंटर की स्थापना मेडिकल कॉलेज में की गई। 2020 में 50 एचआईवी संक्रमित चिह्नित किए गए थे। जबकि 2021 में अन्य 65 संक्रमित चिह्नित हुए। जबकि अन्य जिलों से दवा ले रहे संक्रमितों का भी यहां पंजीकरण कर कुल संक्रमितों का आंकड़ा 376 पहुंच गया है।
विज्ञापन

दरअसल यहां एआरटी सेंटर खुलने के बाद अब सभी संक्रमितों को दवा यहां से मिलने लगी है। जबकि पहले यही संक्रमित दवा लेने के लिए दूसरे जिलों में जाते थे। इससे जिले के संक्रमितों की सही स्थिति अब सामने आ रही है। वर्तमान में 189 पुरुष और 187 महिला संक्रमित यहां से दवाएं ले रहे हैं। एचआईवी काउंसलर संदीप यादव ने बताया कि अप्रैल 2021 में एआरटी सेंटर की स्थापना की गई थी। तब से 65 नए संक्रमित सामने आए हैं। जबकि पुराने संक्रमित अन्य एआरटी सेंटरों से 311 आए हैं। इनकी दवाएं शुरू कर दी गई हैं। संक्रमितों के लिए सरकार की ओर से टोल फ्री नंबर 1097 जारी किया गया है। इस नंबर पर बचाव व जागरूक करने की तमाम जानकारियां दी जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले नहीं पता थी सही संख्या
जिला क्षय रोग अधिकारी एवं एचआईवी नोडल अधिकारी डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि पहले एचआईवी संक्रमित कहीं पर भी जांच कराने के बाद अन्य जगहों से दवाएं ले लेेते थे, लेकिन जबसे एआरटी सेंटर खुला है, जिले भर के मरीजों को मुख्यालय से ही दवाएं लेने के लिए पाबंद कर दिया है। जिसके चलते संक्रमितों की सही जानकारी निकलकर आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed