फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   50 farmers who made good use of stubble honored

Etah News: पराली का सदुपयोग करने वाले 50 किसान सम्मानित

Wed, 08 Nov 2023 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 08 Nov 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
50 farmers who made good use of stubble honored
एटा। जिले में धान की पराली के प्रबंधन के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि विभाग सहित अन्य विभागीय कर्मचारियों ने बैठक, गोष्ठियों के माध्यम से पराली न जलाने एवं पराली का सदुपयोग करने के किसानों को जागरूक किया। जिसके बाद कुछ किसानों ने धान की फसल की कटाई पराली प्रबंधन सिस्टम वाली कंबाइन हार्वेस्टर मशीन से कराई। तो कुछ किसानों ने हाथ से ही फसल काटकर पराली को संरक्षित किया। जिससे एक ओर पर्यावरण दूषित होने से बचा, दूसरी ओर पराली को खाद और चारे के रूप में भी प्रयोग किया गया। इस तरह पराली का सदुपयोग करने वाले 50 किसानों को डीएम ने बुधवार को सम्मानित किया।
विज्ञापन

डीएम प्रेम रंजन सिंह ने किसानों से अपील की थी कि वे पराली का सदुपयोग करेंगे। तो उन्हें जिला मुख्यालय पर सम्मानित किया जाएगा। उप कृषि निदेशक रोताश कुमार तथा जिला कृषि अधिकारी मनवीर सिंह ने हर ब्लाक क्षेत्र से 6-7 ऐसे किसानों को चिह्नित किया, जिन्होंने पराली का सदुपयोग किया। जिसके बाद बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में किसानों को सम्मानित किया गया। सीडीओ डाॅ. एके बाजपेयी, डीडी कृषि रोताश कुमार, जिला कृषि अधिकारी डाॅ. मनवीर सिंह सहित अन्य अधिकारी व भारी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed