फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   5 thousand coid kit distributed

सतर्कता: पांच हजार कोविड किट की गईं तैयार

Sun, 02 Jan 2022 10:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
5 thousand coid kit distributed
एटा। संक्रमितों की संख्या बढ़ने के साथ ही सतर्कता बढ़ाई जा रही है। दवा की करीब पांच हजार कोविड किटें तैयार की गई हैं। इनमें से पांच-पांच किटें प्रत्येक निगरानी समिति को सौंपी जाएंगी। सीएचसी-पीएचसी और उप स्वास्थ्य केंद्रों को भी अलर्ट कर दिया गया है। कोरोना के लक्षण मिलने पर किट मरीजों को मुहैया कराई जाएंगी।
विज्ञापन

जिले में 578 निगरानी समितियां हैं, जिनको पांच-पांच कोरोना किटें दी जाएंगी। तैयार की गईं किटों में पिछले कोरोना काल में उपचार के लिए दी जाने वाली ही दवाएं शामिल की गईं हैं। निर्देश दिए गए हैं कि किसी को भी कोरोना के लक्षण प्रतीत होते हैं तो तैयार की गईं किटों से उपचार शुरू कर दिया जाए। निगरानी समितियों को 2890 किटें दी जानी हैं। जबकि शेष किटें सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के अलावा उप स्वास्थ्य केंद्रों को उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन

यह दवाएं होंगी किट में शामिल
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और कोरोना वायरस से निजात दिलाने के लिए किटें तैयार की गई हैं। इन किटों में पैरासीटामोल-650 व 500, अजथ्रोमाइसिन 500, डोक्सीसाइकिलिन कैप्सूल, जिंक 50 एमजी, विटामिन-सी, बी-कॉप्लैक्स, कैल्सीफैरोल विटामिन-डी शामिल रहेंगी। इन दवाओं से ही कोरोना के लक्षण होने पर उपचार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमित मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य व्यवस्थाएं प्रभावी रूप से दुरुस्त की जा रही हैं। पांच हजार से अधिक कोरोना किटें तैयार कराई गई हैं जो सभी निगरानी समितियों और स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध रहेंगी। कोरोना के लक्षण दिखने पर संबंधित लोगों को वितरित की जाएंगी।
- डॉ. उमेश कुमार त्रिपाठी, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed