फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   5 injured including woman in collision between two bikes, one referred

Etah News: दो बाइकों की टक्कर में महिला सहित 5 घायल, एक रेफर

Sat, 28 Sep 2024 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 28 Sep 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
5 injured including woman in collision between two bikes, one referred
एटा। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में गंगनपुर गांव के पास दो बाईकों की टक्कर में महिला सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक घायल व्यक्ति को गंभीर अवस्था में आगरा रेफर किया है। वहीं, शेष 4 घायलों का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र में गांव गंगनपुर के पास दो बाइकों का आमने-सामने की टक्कर हो गई। थाना कोतवाली देहात के गांव कुनावली निवासी घायल बबलू ने बताया कि वह अपने साथ चाचा चंद्रपाल और भाई अशोक को लेकर किसी काम से शिकोहाबाद गया था। वहां से शनिवार को दोपहर लगभग 12 बजे बाइक से लौट रहा था। बाइक जैसे ही गंगनपुर गांव के समीप पहुंची दूसरी बाइक से टक्कर हो गई।
विज्ञापन

हादसा होते ही चीखपुकार मच गई। इस दुर्घटना में महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। दूसरी बाइक पर सवार घायल शिल्पी निवासी रजकोट थाना रिजोर ने बताया कि वह अपनी पति कमलेश के साथ शहर से दवा लेकर गांव लौट रही थी। तभी रास्ते में सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। गंभीर रूप से घायल पति कमलेश को चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर किया है। वहीं शेष सभी घायलों का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed