{"_id":"66d0b67534b18487a709584e","slug":"42-fever-victims-including-dengue-patient-admitted-etah-news-c-163-1-sagr1017-122027-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: डेंगू के मरीज सहित 42 बुखार पीड़ित किए गए भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: डेंगू के मरीज सहित 42 बुखार पीड़ित किए गए भर्ती
Thu, 29 Aug 2024 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 29 Aug 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
एटा। बुखार और डेंगू पीड़ितों की लगातार संख्या बढ़ रही है। बृहस्पतिवार को एक बुखार पीड़ित किशोर की जांच कराई गई तो डेंगू निकला। इसके साथ ही बार्ड में 42 बुखार के मरीज भर्ती किए गए हैं, इनका उपचार किया जा रहा है।
मौसम में हो रहे बदलाव के चलते बीमारियां बढ़ रहीं हैं। हर दिन मेडिकल कॉलेज में बुखार के मरीजों को भर्ती कराया जा रहा है। सोमवार को 17 वर्षीय किशोर करन कुमार निवासी गाजीपुर पहोर को परिजन बुखार आने की वजह से मेडिकल कॉलेज लेकर आए। चिकित्सकों ने परिजन से जानकारी की तो लक्षण प्रतीत हुए और डेंगू की जांच कराई गई। जांच में पॉजिटिव आने पर मेडिसिन वार्ड में भर्ती कराया गया। इसके साथ ही कई बुखार पीड़ित भर्ती कराए गए। वार्ड में 42 मरीज डेंगू व बुखार से पीड़ित भर्ती हैं और इनका उपचार किया जा रहा है। हर दिन डेंगू के मरीज सामने आ रहे हैं, इसकी वजह से लोगों में चिंता है।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एस चंद्रा ने बताया कि बारिश का मौसम होने की वजह से कभी गर्मी तो कभी मौसम में ठंडक हो जाती है। कुछ लोग रात को खुले आसमान के नीचे सोते हैं, ऐसे लोगों को बुखार परेशान कर रहा है। बुखार आने पर मरीज को अच्छे चिकित्सक को दिखाएं ताकि उचित इलाज मिल सके। मेडिकल कॉलेज में सभी सुविधाएं हैं, इनका भी लाभ लिया जा सकता है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य शिविर में एक को निकला डेंगू
एटा। स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार को गांव किशनपुर, मलावन और छछैना में शिविर लगवाए। इस दौरान 185 लोगों का परीक्षण कर दवाएं दी गईं। 116 की मलेरिया जांच कराई गई, जिसमें सभी निगेटिव पाए गए। 9 लोगों की कार्ड से डेंगू जांच की गईं, इसमें एक व्यक्ति पॉजिटिव मिला। 22 लोगों की डेंगू एलाइजा जांच को सैंपल लिए गए। संवाद