{"_id":"68b1ace3d33ce1527504c634","slug":"4-youths-molested-3-girl-students-returning-from-school-etah-news-c-163-1-eta1001-138249-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: स्कूल से लौट रहीं 3 छात्राओं के साथ 4 युवकों ने की छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: स्कूल से लौट रहीं 3 छात्राओं के साथ 4 युवकों ने की छेड़छाड़
Fri, 29 Aug 2025 07:06 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 29 Aug 2025 07:06 PM IST
विज्ञापन
एटा। स्कूल से घर लौट रहीं तीन छात्राओं के साथ चार युवकों ने रास्ते में छेड़छाड़ की और अश्लील फब्तियां कसीं। परिजन या पुलिस को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
थाना अलीगंज क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी पुत्री अलीगंज स्थित एक स्कूल में कक्षा 11 की छात्रा है। 19 अगस्त को अपनी दो सहेलियों के साथ साइकिल से वापस घर लौट रही थी। तभी गांव किनौड़ी के पास रंजीत, मोहित और शिवम ने पीछा करते हुए अश्लील शब्द बोले।
जब छात्राओं ने विरोध किया तो धमकी दी कि घर पर या पुलिस को बताया तो जान से हाथ धो बैठोगी। छात्राओं ने जब घर आकर परिजन को जानकारी दी। जब परिजन आरोपियों के घर शिकायत करने पहुंचे, तो इन लोगों ने गालीगलौज करते हुए ईंट पत्थर मार कर एक छात्रा की मां को घायल कर दिया।
विज्ञापन
घायल महिला का पति जब बचाने पहुंचा तो उसको भी पीटते हुए तमंचे से गोली मारने की धमकी दी। सीओ अलीगंज नितीश गर्ग ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की गहनता के साथ छानबीन की जा रही है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।