{"_id":"68c6f98f2182d7c8a80da3af","slug":"3-players-selected-for-divisional-level-basketball-etah-news-c-163-1-eta1002-138983-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: मंडल स्तरीय बास्केटबॉल के लिए 3 खिलाड़ियों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: मंडल स्तरीय बास्केटबॉल के लिए 3 खिलाड़ियों का चयन
Sun, 14 Sep 2025 10:51 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 14 Sep 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
जीटी रोड स्थित पंडित गोविंद बल्लभ पंत स्टेडियम में रविवार को प्रतिभाग करते खिलाड़ी-स्रोत खे
एटा। प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक बास्केटबॉल प्रतियोगिता 17 से 20 सितंबर तक प्रतापगढ़ में आयोजित की जाएगी। इसके लिए रविवार को स्टेडियम में जिला चयन ट्रायल्स में तीन खिलाड़ियों का चयन मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।
जीटी रोड स्थित पंडित गोविंद बल्लभ पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में चयन ट्रायल्स हुए। उप क्रीड़ाधिकारी पूजा भट्ट के बताया कि कुल 10 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। सभी खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अच्छा प्रदर्शन करने वाले देवांश, सौरभ सिंह और सुब्रत को चुना गया। इन खिलाड़ियों काे 15 सितंबर को अलीगढ़ मंडल में चयन ट्रायल्स में प्रतिभाग करना होगा। वहां सफल रहने वाले खिलाड़ी प्रतापगढ़ में प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया को सफल बनाने में हॉकी प्रशिक्षक प्रवेंद्र सिंह यादव, जिला बास्केटबॉल संघ के प्रतिनिधि मुकेश अंबानी व हिमांशु उपाध्याय ने अहम भूमिका निभाई। पूजा भट्ट ने चयनित होने पर तीनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए अलीगढ़ में होने वाले चयन ट्रायल्स में अच्छे प्रदर्शन उम्मीद जताई है।