फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   3 people including a woman died and 2 were injured in road accidents.

Etah News: सड़क हादसों में महिला सहित 3 की मौत, 2 घायल

Tue, 02 Dec 2025 09:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 02 Dec 2025 09:23 PM IST
विज्ञापन
3 people including a woman died and 2 were injured in road accidents.
मृतक देवराज का फाइल फोटो
एटा। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में महिला सहित 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल हुए हैं। इनका मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। महिला के शव को परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही घर ले गए।
विज्ञापन

मारहरा थाना क्षेत्र के गांव समसपुर निवासी विवेक ने बताया कि सोमवार की देर शाम भाई देवराज (21) व उनका भांजा बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में गांव सराय जरेलिया के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। इसके कारण दोनों लोग उछलकर दूर जा गिरे। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर आए और पुलिस को सूचना देते हुए घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने देवराज को मृत घोषित कर दिया, भांजे का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

दूसरी घटना में गांव करहला कासिमपुर थाना जलेसर निवासी रफीक (57) सोमवार देर शाम बाइक से कस्बा व थाना औंछा जा रहे थे। रास्ते में आसपुर-सकीट मार्ग पर गांव बावली के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल रफीक को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने उनको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे हादसे में गांव हथौली जयसिंहपुर थाना एका जिला फिरोजाबाद निवासी सोेना देवी बेटे सोनू के साथ बाइक पर सिकंदराराऊ की ओर से घर लौट रही थीं। रास्ते में पिलुआ बाईपास पर बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। सोनू मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लाया, यहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। सोनू को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। परिजन शव को बिना पोस्टमार्टम कराए अपने साथ घर ले गए।

मृतक देवराज का फाइल फोटो

मृतक देवराज का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed