फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   2900 patients took treatment, 2 were found to have malaria during examination

Etah News: 2900 मरीजों ने लिया उपचार, जांच में 2 को मिला मलेरिया

Sat, 23 Aug 2025 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 23 Aug 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
2900 patients took treatment, 2 were found to have malaria during examination
एटा। जिले में रोजाना 2 से 3 मलेरिया पीड़ित मरीज मिल रहे हैं। एक सप्ताह के अंदर 1 डेंगू व 15 मलेरिया पीड़ित मरीज मिल चुके हैं। शनिवार को मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में कुल 2900 मरीजों ने उपचार लिया। इनमें से 2 मलेरिया पीड़ित निकले जिन्हें संचारी रोग वार्ड में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के संचारी रोग वार्ड में भर्ती शनि (19) निवासी जखा थाना जैथरा ने बताया कि 3 दिन से बुखार आ रहा था। शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज में दवा लेने के लिए पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने मलेरिया व डेंगू की जांच कराई जिसमें मलेरिया की पुष्टि हुई। अंकुश (15) निवासी गाजीपुर पहोर ने बताया कि 4 दिन से बुखार महसूस हो रहा था। गांव में ही एक मेडिकल स्टोर से दवा ली लेकिन कोई आराम नहीं मिला। शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज में चिकित्सक से बुखार की दवा लेने के लिए आए। चिकित्सक ने जांच कराई जिसमें मलेरिया की पुष्टि हुई। मलेरिया पीड़ित मरीजों को संचारी रोग वार्ड में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं मेडिसिन विभाग में बुखार व डायरिया पीड़ित मरीजों की लंबी कतार लगी रही। यहां पर चिकित्सकों ने गंभीर मरीजों का मलेरिया व डेंगू का परीक्षण कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि अभी तक जांच रिपोर्ट नहीं आई है। विभाग में करीब 550 मरीजों को चिकित्सकों ने देखा और दवा वितरित की। वहीं 40 गंभीर मरीजों को सामान्य वार्ड में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed