फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   2900 electricity connections disconnected in 15 days

15 दिन में काट दिए 2900 विद्युत कनेक्शन

Mon, 28 Mar 2022 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
2900 electricity connections disconnected in 15 days
एटा। विद्युत निगम ने बड़े बकायेदारों पर चुनाव परिणाम के बाद कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। विद्युत निगम द्वारा 15 दिनों में ही 2932 कनेक्शन काटे हैं। सबसे ज्यादा ग्रामीण क्षेत्र में 2607 कनेक्शन काटे जा चुके हैं। जबकि शहर में 325 कनेक्शन काटे हैं।
विज्ञापन

विद्युत निगम ने वित्तीय वर्ष 2021-22 में बड़े बिजली बिल बकायेदारों को बिल चुकाने के लिए एकमुश्त समाधान योजना लागू की थी। इस योजना के तहत बकायेदारों का ब्याज माफ किया गया। लेकिन करीब 29 हजार उपभोक्ताओं ने इसका लाभ नहीं लिया और बिल का भुगतान नहीं किया।
विज्ञापन

अब विधानसभा चुनाव के बाद विद्युत निगम ने कार्रवाई के तौर पर कनेक्शन काटने का काम शुरू कर दिया है। 15 दिन के अंदर ग्रामीण क्षेत्र में 2607 विद्युत कनेक्शन काटे जा चुके हैं। वहीं शहरी क्षेत्र में 325 कनेक्शन काटे गए हैं। इसके बावजूद ग्रामीण क्षेत्र में अभी तक करीब 28 हजार बकायेदार बिल भुगतान करने के लिए बचे हुए हैं। वहीं शहरी क्षेत्र में करीब 500 बकायेदार बचे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बकायेदारों से बिल जमा कराया जा रहा है। जो बिल जमा नहीं कर रहे हैं उनके विद्युत कनेक्शन काटने का काम शुरू कर दिया है। अभी तक ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में 2932 कनेक्शन काटे जा चुके हैं।
आरबी रॉय, अधिशासी अभियंता, विद्युत निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed