{"_id":"0362d632c383532f9eee371a25306cf9","slug":"26-neat-cattle-slaughtering-meat-smuggling-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"26 गौवंश का वध, मीट की तस्करी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
26 गौवंश का वध, मीट की तस्करी
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Sun, 06 Sep 2015 06:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंजडुंडवारा के गांव गनेशपुर में शनिवार रात गौकश 26 गौवंश का वध कर उनके मीट की तस्करी कर ले गए। काटे पशुओं के सिर और अन्य अंग मौके से मिले। वारदात को लेकर सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले की पांच को नामजद और एक दर्जन अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की।
बाग में मधुमक्खी पालन का काम होता है। मधुमक्खी पालन के बॉक्स भी लगे थे। इन्हीं बॉक्सों के पास गौवंश का वध किया। ग्रामीणों की सूचना पर हिंदूवादी संगठनों के लोग भी मौके पर पहुंचे और आक्रोश जताया। एडीएम बीएम मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक राधे मोहन भारद्वाज, एसडीएम परवेज अहमद मौके पर पहुंच गए। पशुओं के कटे हुए सिर और अन्य अंगों के पोस्टमार्टम के निर्देश दिए। एक आरोपी रहीस निवासी सुजावलपुर को गिरफ्तार किया। जबकि अन्य फरार हैं। अन्य आरोपियों में फैसल, आमिर निवासी गनेशपुर, अमन हुसैन, नीटू निवासी सिकंदराराऊ को नामजद किया है। थाना प्रभारी का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
पशु चिकित्सकों ने किया पोस्टमार्टम
पशु चिकित्साधिकारी ओमेंद्र राजपूत ने गौवंशीय पशुओं के सिर और अन्य अवशेष अंगों का पोस्टमार्टम किया। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने गड्ढे खुदवाकर इन अवशेषों को जमींदोज करा दिया।
विज्ञापन
हिंदूवादियों ने एनएसए लगाने की मांग की
हिंदूवादियों ने आरोपियों पर एनएसए की कार्रवाई की मांग की है। आरएसएस के जिला कार्यवाहक शंभुदयाल शर्मा, विहिप अध्यक्ष सुभाषचंद्र गुप्ता का कहना है कि जिस तरह से बेखौफ होकर सरेआम पशुओं का वध किया गया यह आरोपियों का दुस्साहस व पुलिस व प्रशासन की शिथिलता बताता है। हिंदूवादी संगठनों से जुड़े, गोपाल अग्रवाल, राजीव गुप्ता, आशीष गुप्ता, विनोद पाटकर, अहिवरन, अनिल, गंगा सिंह, संतोष कुमार, रिंकू वर्मा, संघ के नगर कार्यवाहक ध्रुव महाजन, संजय गुप्ता सहित अन्य लोगों ने एनएसए की मांग की है।
घटना के बाद पुलिस रही सतर्क
गनेशपुर में हुई घटना को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गया। सर्किल के कई थाना क्षेत्रों में पुलिस, पीएसी को थाना गंजडुंडवारा बुला लिया गया। फायर बिग्रेड की गाड़ी भी तैनात कर दी गई।