{"_id":"6293755f7e5fd412a9024349","slug":"24-hours-supply-from-feeder-six-hours-cut-in-city-etah-news-agr535078754","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीडर से 24 घंटे आपूर्ति, शहर में छह घंटे कटौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फीडर से 24 घंटे आपूर्ति, शहर में छह घंटे कटौती
विज्ञापन
गंगदनपुर स्थित 220 केवीए विद्युत उपकेंद्र। संवाद
- फोटो : ETAH
एटा। भीषण गर्मी के बीच विद्युत निगम शहर में रोजाना करीब 5 से 6 घंटे बिजली कटौती कर रहा है। जिसकी वजह से लोग गर्मी से परेशान हैं। जबकि 220 विद्युत उपकेंद्र से रोजाना 24 घंटे बिजली की आपूर्ति दी जा रही है। इसके बाद भी उपभोक्ताओं को कटौती की मार झेलना पड़ रही है।
विद्युत निगम शहरवासियों को 24 घंटे विद्युत आपूर्ति देने का वादा कर रहा है, लेकिन हकीकत में लोगों को 18 से 19 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। निगम के अधिकारी व कर्मचारी जानबूझकर कटौती कर रहे हैं। जबकि 220 विद्युत उपकेंद्र से शहर को 24 घंटे विद्युत आपूर्ति दी जा रही है। यही हालत देहात क्षेत्र के हैं। देहात क्षेत्र में फीडर से 18 घंटे आपूर्ति दी जा रही है। जबकि उपभोक्ताओं को 10 से 12 घंटे ही बिजली मिल पा रही है।
इन फीडरों से दी जा रही इतनी सप्लाई
विद्युत उपकेंद्र के एसडीओ अमित पाल ने बताया कि एटा, कोतवाली नगर व देहात, यूपीएसआईडीसी, रेलवे रोड, ठंडी सड़क, जिला अस्पताल, जवाहर तापीय परियोजना फीडर से 24 घंटे सप्लाई दी जा रही है। ग्रामीण क्षेत्र के फीडरों पर 20 मिनट से चार घंटे तक की कटौती की जा रही है।