{"_id":"691df1e2e6d1cd88ce069f82","slug":"213769-farmers-received-the-21st-installment-of-pm-samman-nidhi-etah-news-c-163-1-eta1002-142194-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: 213769 किसानों को मिली पीएम सम्मान निधि की 21वीं किस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: 213769 किसानों को मिली पीएम सम्मान निधि की 21वीं किस्त
विज्ञापन
अवागढ़ स्थित कृषि विज्ञान केंद्र पर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखते किसान। स्
एटा। जिले के 213796 किसानों को किसान सम्मान निधि की 2-2 हजार रुपये की किस्त बुधवार को मिली। कलेक्ट्रेट सभागार में किसानों को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी डॉ. नागेंद्र नारायण मिश्र ने की। किसानों को प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने, लागत घटाने व मिट्टी की उर्वरक क्षमता बढ़ाने के उपायों जोर देने की बात कही। कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक सुमित कुमार, जिला कृषि अधिकारी डॉ. मनवीर सिंह, संतोष चौहान, विभिन्न एफपीओ के सदस्य, कृषि सखी व प्रगतिशील किसान मौजूद रहे।
बताए प्राकृतिक खेती के लाभ
अवागढ़। कृषि विज्ञान केंद्र पर भी पीएम के लाइव प्रसारण को दिखाया गया। इसके बाद कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञों ने विभिन्न विषयों पर किसानों को मार्गदर्शन दिया। डॉ. एसके सिंह ने प्राकृतिक खेती के लाभ और तकनीक के बारे में विस्तार से बताया। डॉ. मनीष सिंह ने पीएम धन धान्य योजना की जानकारी देते हुए रबी सीजन में दलहनी फसलों की ओर बढ़ने पर जोर दिया। डॉ. दिनेश मिश्र ने फसल अवशेष प्रबंधन पर जोर देते हुए कहा कि अवशेषों को खेत में मिलाने से मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ती है। इस दौरान दीप्ति सिंह, विष्णु, बबलू, गौरव प्रताप सिंह, सचिन कुमार समेत कई किसान उपस्थित रहे।