{"_id":"68bc7ed8d55615f20207d347","slug":"2-more-new-buses-started-operating-for-bulandshahr-etah-news-c-163-1-eta1001-138587-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: बुलंदशहर के लिए 2 और नई बसों का संचालन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: बुलंदशहर के लिए 2 और नई बसों का संचालन शुरू
Sun, 07 Sep 2025 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 07 Sep 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
एटा। यात्रियों और मेडिकल छात्रों की मांग को देखते हुए परिवहन निगम की ओर से बुलंदशहर के लिए डिपो की दो नई बसों का संचालन शुरू किया गया है।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नरेश कुमार गुप्ता ने बताया कि लंबे समय से छात्र और दैनिक यात्री इसके लिए मांग कर रहे थे। बसों की कमी के चलते इन लोगों को निजी या डग्गामार वाहनों से यात्रा करनी पड़ रही है। खासतौर पर मेडिकल की पढ़ाई और प्रतिदिन आवागमन करने वाले लोगों को यात्रा में दिक्कतें आ रही थीं। समस्या को देखते हुए निगम की ओर से बुलंदशहर के लिए दो नई बसों का संचालन प्रारंभ किया गया है। एआरएम ने बताया कि यात्रियों की संख्या और सुविधा के हिसाब से आगे भी रूट पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। निगम का प्रयास है कि जिले के यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक परिवहन सेवा उपलब्ध कराई जाए। इससे उनको यात्रा में दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा।