{"_id":"63beb8e19b95dc46f11d2d37","slug":"2-45-lakh-electricity-consumers-will-face-inflation-of-electricity-in-etah","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah: 2.45 लाख बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का करंट, लोग बोले- जेब पर बढ़ेगा बोझ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah: 2.45 लाख बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का करंट, लोग बोले- जेब पर बढ़ेगा बोझ
Wed, 11 Jan 2023 06:56 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 11 Jan 2023 06:56 PM IST
सार
बिजली कंपनियों द्वारा बिजली की दरें बढ़ाने को लेकर आई खबर के बाद उपभोक्ता परेशान हैं। उनका कहना है कि इस मंहगाई का असर सीधा उनकी जेब में पड़ेगा। सरकार को इस पर कंट्रोल करना चाहिए।
विज्ञापन
राज्य बिजली बोर्ड ने बिजली की दरें बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा है।
विस्तार
बिजली कंपनियों ने इस साल दरों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया है। वृद्धि हुई तो जिले के 2.45 लाख उपभोक्ताओं की जेब पर महंगाई का बोझ बढ़ जाएगा। शहरी घरेलू उपभोक्ताओं को साढ़े छह रुपये व बिना मीटर के नलकूप उपभोक्ताओं को दो रुपये बीस पैसे प्रति यूनिट के हिसाब से बिल अदा करना होगा। जिले में 2.45 लाख उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति दी जा रही है।
विज्ञापन
बिजली कंपनियों से दरें बढ़ाने के लिए नियामक आयोग को प्रस्ताव सौंपा गया है। घरेलू ग्रामीण उपभोक्ताओं के बिल में तीन रुपये 50 पैसे से लेकर यूनिटों के खर्च के हिसाब से सात रुपये तक बढ़ोतरी होगी। शहरी घरेलू उपभोक्ताओं को पांच रुपये 50 पैसे से आठ रुपये प्रति यूनिट तक की अलग-अलग श्रेणी में बिल अदा करना होगा। ग्रामीण नलकूप मीटर वाले उपभोक्ताओं को दो रुपये की जगह दो रुपये बीस पैसे अदा करने होंगे।
विज्ञापन
लालपुर निवासी अभिनव पचौरी ले कहा कि बिजली की दरें बढ़ाने से जेब पर बोझ बढ़ेगा। पहले बिजली चोरी पर अंकुश लगाया जाए। इससे बिजली की दरें कम और सस्ती होंगी।
विज्ञापन
संतोष नगर निवासी दीपक शर्मा ने कहा कि दरें बढ़ाने से पहले पर्याप्त बिजली आपूर्ति देने पर ध्यान दिया जाए। इससे उपभोक्ताओं को बिल अदा करने में कतई परेशानी नहीं होगी।
अधीक्षण अभियंता राजकुमार ने कहा कि प्रक्रिया अभी शासन स्तर पर विचाराधीन है। शासन जो निर्णय लेकर आदेश जारी करेगा, उसके अनुसार कार्य किया जाएगा।