{"_id":"68bc7eb56670484d200ca46a","slug":"192-lakh-voters-will-be-examined-etah-news-c-163-1-sagr1016-138580-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: 1.92 लाख मतदाताओं की होगी पड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: 1.92 लाख मतदाताओं की होगी पड़ताल
Sun, 07 Sep 2025 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 07 Sep 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
एटा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए फिलहाल मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण किया जा रहा है। चुनाव आयोग ने करीब 1.92 लाख संभावित डुप्लीकेट मतदाता छांटे हैं। इनकी एंट्री सूचियों में एक से अधिक स्थान पर दर्ज है। बीएलओ के माध्यम से सत्यापन कराया जा रहा है। गड़बड़ मिलने पर उसकी छंटनी की जाएगी।
पंचायत चुनाव के लिए जिले मे 11.99 लाख मतदाता हैं। ये ब्योरा पिछले पंचायत चुनाव का है। इस दौरान कई मतदाता मृतक या शिफ्ट हुए हैं। वहीं जिन लोगों ने 18 वर्ष की आयु पूरी कर ली है, उनके नाम मतदाता सूची में दर्ज किए जाएंगे। बीएलओ को इसके लिए जिम्मेदारी दी गई है।
इसके साथ ही चुनाव आयोग ने एक नई कवायद और की है। मतदाता सूचियों की पारदर्शिता बढ़ाए जाने के लिहाज से संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं का ब्योरा छांटा गया है। जिले में इनकी संख्या 192078 है। ये ऐसे मतदाता हैं जिनके नाम मतदाता सूचियों में एक से अधिक जगह दर्ज है। एडीएम प्रशासन सत्य प्रकाश ने बताया कि पुनरीक्षण कार्य चल रहा है। बीएलओ घर-घर जाकर सत्यापन कर रहे हैं। संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं के नामों का भी सत्यापन कराया जा रहा है। मतदाता सूचियों को पूरी तरह पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाए जाने पर पूरा जोर दिया जा रहा है।