{"_id":"58541d764f1c1b310e649d78","slug":"177-ankon-ke-saath-eta-bana-chaimpiyan","type":"story","status":"publish","title_hn":"177 अंकों के साथ एटा बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
177 अंकों के साथ एटा बना चैंपियन
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Dec 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
मंडलीय खेल कूद प्रतियोगिता
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिषदीय विद्यालयों की पांचवीं मंडलीय खेल कूद प्रतियोगिता में 177 अंकों के साथ मेजबान एटा चैंपियन रहा। जबकि 154 अंक प्राप्त कर अलीगढ़ दूसरे स्थान पर रहा। व्यक्तिगत चैंपियनशिप बालिका जूनियर वर्ग में अलीगढ़ की साक्षी, प्राथमिक में एटा की कौशिकी, बालक जूनियर वर्ग में दीपेंद्र अलीगढ़ एवं प्राथमिक में एटा के अमन के नाम रही।
राजकीय इंटर कालेज के मैदान पर शुक्रवार को मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता का रंगारंग समापन हुआ। मुख्य अतिथि रहे बिजेंद्र सिंह एडी बेसिक ने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर खुशी जताई। संयोजक एसएस यादव ने रैली ब्योरा प्रस्तुत करते हुए अतिथियों का आभार जताया। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ अतिथियों का स्वागत किया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से लोगों का मन मोह लिया। इस मौके पर अजय यादव, वित्त एवं लेखाधिकारी, ओम प्रकाश अकेला, एबीआरसी, नेम सिंह चौहान, प्रभात ललित नॉक्स, यश सक्सेना, अभय यादव, जिला व्यायाम शिक्षक रजनीश यादव, राजीव यादव बॉबी, मनीष दुबे, मनोज यादव, पंकज मिश्र, विकास यादव, राजीव वर्मा, केशव कुमार, देवेंद्र सिंह यादव, धर्मेंद्र, फौजदार सिंह आदि मौजूद रहे।