फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   15 feet high statue of Lord Mahavira

भगवान महावीर की 15 फुट ऊंची प्रतिमा स्थापित

Sat, 27 Jun 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Sat, 27 Jun 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
15 feet high statue of Lord Mahavira
कासगंज रोड पर पीएसी के पास जैन समाज का भव्य मंदिर बनने जा रहा है। मंदिर की आधारशिला रखने से पहले ही यहां भगवान महावीर की 15 फुट ऊंची ग्रेनाइट की प्रतिमा स्थापित की गई है। जैन मंदिर को लेकर समाज के लोगों में खुशी है।
विज्ञापन

जैन मंदिर निर्माण से जुड़े राजेश कुमार जैन और सुरेश कुमार जैन ने बताया कि कासगंज रोड पर पीएसी के पास जैन समाज का भव्य मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है। इसकी शुरूआत हो गई है। उन्होंने बताया कि मंदिर के बीच में भगवान महावीर की प्रतिमा स्थापित करने के लिए उनकी 15 फुट ऊंची ग्रेनाइट की प्रतिमा बनवाई गई है। उन्होंने बताया कि बंगलूरू से ग्रेनाइट का पत्थर मंगवाया गया और यह प्रतिमा राजस्थान के कुचामन सिटी में बनी। ट्रोला आदि के जरिये इसे यहां मंगाया गया और शुक्रवार को इसे स्थापित किया गया। इस मौके पर नगरपालिका अध्यक्ष राकेश गांधी, सुन्नेश कुमार जैन एडवोकेट, निर्मल कुमार जैन, पीयूष जैन, प्रशांत, सचिन जैन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed