फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   15 absent including eight teachers and six teachers found

आठ शिक्षक व छह शिक्षामित्र समेत 15 अनुपस्थित मिले

Fri, 29 Jul 2022 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
15 absent including eight teachers and six teachers found
एटा। ब्लॉक अवागढ़ में शुक्रवार को बीएसएस, खंड शिक्षाधिकारी और जिला समन्वयकों ने 35 विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। आठ शिक्षक, छह शिक्षामित्र और एक अनुदेशक अनुपस्थित मिला। बीएसए ने सभी का एक दिन का वेतन रोकने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

बीएसए संजय सिंह के निरीक्षण के दौरान कन्या विद्यालय अवागढ़ में कार्यरत शिक्षिका प्रसून कुमारी व अनुदेशक सीता कुमारी अनुपस्थित मिलीं। प्रावि नगला में तैनात शिक्षक कमलेश कुमार व शिक्षामित्र अनीता, प्रावि यादव नगर में कार्यरत शिक्षक जॉयस दयाल और नगला मोती स्थित विद्यालय के शिक्षामित्र प्रभात यादव गैरहाजिर पाए गए।
विज्ञापन

वहीं खंड शिक्षाधिकारी आनंद द्विवेदी के निरीक्षण में प्रावि मंडनपुर में प्रधानाध्यापक अनिल कुमार व शिक्षक अंकित जैन और शिक्षामित्र राजवती, उड़ेरी का शिक्षक देवकी प्रसाद, बीईओ अनिल कुमार के निरीक्षण में नगला कंस में कार्यरत शिक्षिका पूजा पांडेय, इंदरगढ की शिक्षामित्र ललिता शर्मा, इसौली की शिक्षामित्र हैप्पी चौहान, सलेमपुर का शिक्षक धर्मेंद्र सिंह व यादवेंद्र सिंह अनुपस्थित पाए गए। बीएसए ने बताया कि अनुपस्थित पाए गए शिक्षक-शिक्षिकाओं, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों का एक दिन का वेतन रोका गया है। साथ ही कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed