फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   14-month-old infant dies after drowning in a submersible pump tank

Etah News: सबमर्सिबल की हाैद में डूबकर 14 माह के मासूम की मौत

Sun, 18 Oct 2026 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 18 Oct 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
14-month-old infant dies after drowning in a submersible pump tank
रियांश का फ़ाइल फ़ोटो। श्रोत परिजन
एटा। रिजोर थाना क्षेत्र के फफोतू गांव में रविवार को सबमर्सिबल की हाैद में डूबने से 14 माह के मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजन बालक को तत्काल मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को घर ले गए।
विज्ञापन

फफोतू गांव निवासी राहुल ने बताया कि उसका भाई लालू प्रसाद रविवार की सुबह करीब 9 बजे खेत में सरसों की बुवाई करने गए थे। उनके साथ परिवार के अन्य लोग भी खेत पर मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने अपने पांच वर्षीय बेटे आरव के साथ छोटे बेटे कैरव को खेलने के लिए छोड़ दिया था। खेलते-खेलते 14 माह का कैरव पास में बनी सबमर्सिबल की हाैद में जा गिरा और पानी में डूब गया।
विज्ञापन

खेत में सरसों की बुवाई पूरी करने के बाद परिजन ने कैरव की तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद उसका शव हाैद में उतराता मिला। यह देख परिजन के होश उड़ गए। आनन-फानन में वे मासूम को लेकर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं इमरजेंसी में चिकित्सकों में परीक्षण के उपरांत मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मासूम की मौत से परिवार में मातम छा गया। परिजन शव का पोस्टमार्टम कराए बिना ही उसे घर ले गए। राहुल ने बताया कि लालू प्रसाद के दो ही बच्चे थे। बड़ा बेटा पांच साल का है और दूसरा बेटा 14 माह का था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed