फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   1355 bachchon ne dee javaahar navoday pareeksha The children were tested in 1355 JNVs

1355 बच्चों ने दी जवाहर नवोदय परीक्षा

Sat, 09 Jan 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा।
अमर उजाला ब्यूरो एटा। Updated Sat, 09 Jan 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
 1355 bachchon ne dee javaahar navoday pareeksha The children were tested in 1355 JNVs
 जवाहर नवोदन विद्यालय में प्रवेश को लेकर जनपद में तीन केंद्रों पर परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षा में 1355 बच्चे शामिल हुए। 217 बच्चे परीक्षा देने नहीं पहुंचे। परीक्षा को कड़े इंतजाम किए गए। अधिकारी परीक्षा पर पूरी नजर बनाए रहे।
विज्ञापन

कासगंज तहसील के बच्चों को सुमंत कुमार माहेश्वरी इंटर कॉलेज केंद्र बनाया गया। इस केंद्र पर कासगंज के 315 बच्चों में 275 बच्चे परीक्षा देने पहुंचे। 40 बच्चे अनुपस्थित रहे। सोरों के 267 बच्चों में 237 बच्चे परीक्षा देने पहुंचे। 30 बच्चे अनुपस्थित रहे। सहावर तहसील के बच्चों को अमापुर में मक्खन लाल इंटर कालेज केंद्र बनाया गया। इस केंद्र पर अमापुर व सहावर के 330 बच्चे आवंटित किए गए। इनमें से 287 बच्चों ने परीक्षा दी। 43 बच्चे परीक्षा देने नहीं पहुंचे। पटियाली तहसील के बच्चों का केंद्र पीआर इंटर कॉलेज सिढ़पुरा बनाया गया। इस केंद्र पर 266 बच्चों में 215 बच्चों ने परीक्षा दी। 50 बच्चे अनुपस्थित रहे। गंजडुडवारा के 206 बच्चों में से 177 परीक्षा देने पहुंचे। 29 बच्चे परीक्षा में शामिल नहीं हुए। सिढ़पुरा के 168 बच्चों में 143 ने परीक्षा दी। 25 बच्चों ने परीक्षा नहीं दी। शिक्षा विभाग ने परीक्षा को व्यापक इंतजाम किए। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों की डयूटी परीक्षा केंद्रोें पर लगाई गइ। बेसिक शिक्षा अधिकारी दीवान सिंह भी परीक्षा पर नजर बनाए रहे। प्रशासनिक अधिकारियों ने भी केंद्रों पर पहुंच कर परीक्षा की जानकारी ली।
विज्ञापन


बच्चों की हुई चैकिंग
कासगंज। परीक्षा केंद्रों पर चैकिंग के बाद ही अंदर जाने दिया गया। बच्चों को अंदर प्रवेश पत्र के अलावा अन्य कोई कागज नह्रंीं ले जाने दिया गया। साथ में लाई थैली आदि को बाहर ही ले लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 शनिवार को जिले के छह परीक्षा केंद्रों पर आयोजित नवोदय की प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई। करीब 175 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। नवोदय प्रवेश परीक्षा के लिए सुबह से ही बच्चाें एवं अभिभावकों की भीड़ उमड़ी। जिले के छह परीक्षा केंद्रों पर पंजीकृत 2395 परीक्षार्थियों में से 175 अनुपस्थित रहे। शहर के राजकीय इंटर कालेज पर आवंटित मारहरा एवं शीतलपुर विकास खंड के  625 बच्चों में से 63, श्री गांधी स्मारक इंटर कालेज पर आवंटित 279 में से 21, आदर्श इंटर कालेज जलेसर पर आवंटित 438 में से 35, डा. जेडएच इंटर कालेज केंद्र पर आवंटित 284 में से 22, जनता इंटर कालेज कैल्ठा पर आवंटित 404 में से 20 एवं गांधी सार्वजनिक इंटर कालेज जैथरा में पंजीकृत 365 में से 14 अनुपस्थित रहे।
वर्जन
प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई। जिले में 175 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। उत्तर पुस्तिकाएं निर्दिष्ट स्थान पर भेज दी गई हैं।
डॉ एमएम अंसारी, प्राचार्य एवं जिला पर्यवेक्षक, एटा


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed