फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   125th birth anniversary of Chandra Bose celebrated with great pomp

शहर में मनाई गई सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती

Sat, 23 Jan 2021 11:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
125th birth anniversary of Chandra Bose celebrated with great pomp
धिली कलाँ में सुभाष चन्द्र बोस की 125 वीं जयंती मनाते समाजसेवी ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 125वीं जयंती जिले भर में धूमधाम के साथ मनाई गई। जगह-जगह गोष्ठी और अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से नेताजी को याद किया गया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा पुष्पा देवी गर्ल्स इंटर कालेज में नेताजी की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई। इसमें डा. अनुपम यादव, रिचा यादव, प्रतिभा, संजय सिंह, सुनीता चौहान, गौरी दुबे, खुशी माथुर और गजली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी ने जिलाध्यक्ष डीके राजपूत के नेतृत्व में नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जितेंद्र सिंह आर्य ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। शेर सिंह वर्मा, समुद्र गुप्त, राजेश कुमार, भूपेंद्र यादव, ऋतु प्रिय, शिवांश मिश्रा, शिवम, सत्यव्रत, सचिन, लालू, मंजेश, प्रदीप, रमन, सनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हाथी गेट स्थित सुभाष मूर्ति पर माल्यार्पण किया। विभागाध्यक्ष अरविंद चौहान, प्रभात कुलश्रेष्ठ, दिलीप पचौरी, दीपक कुशवाहा, निशा चौहान, शीतल वार्ष्णेय, संजू, रजनी गुप्ता, रीता सक्सेना, नितिन वर्मा, नितेश जोशी आदि मौजूद रहे। विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष हुतेंद्र सिंह जादौन ने सुभाष चंद्र बोस की जयंती परिक्रम दिवस के रूप में मनाई। मुकेश, अजय, पंकज, ममता सिंह, नंदनी गोस्वामी मौजूद रहे।

निधौलीकलां में नगरिया मोड़ पर नेताजी की जयंती समाजसेवी देवेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में मनाई। इसमें वीरेंद्र, हरीशंकर, ठाकुर दास राजपूत, तुर्रम सिंह, विजयपाल राजपूत, महावीर सिंह, महेश चंद्र, रामनिवास शास्त्री, दुशासन सिंह राजौरिया मौजद रहे। मारहरा स्थित डाकघर में भी नेेताजी की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। भाजपा नेता गोल्डी गुप्ता, पोस्टमास्टर केपी सिंह, धीरेंद्र पाल मिश्रा, सुग्रीव सिंह, अनुज कुमार, गौरव कुमार, सूरज कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed