फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   1230 people got second dose without first dose

पहली डोज लगवाए बिना ही 1230 लोगों ने लगवा ली दूसरी डोज

Sat, 21 May 2022 11:19 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 11:19 PM IST
विज्ञापन
1230 people got second dose without first dose
एटा। कोरोना के टीकाकरण और लक्ष्य को पूरा करने को लेकर शुरू से मशक्कत की जा रही है। लेकिन कागजी बाजीगरी भी कम नहीं की गई है। शनिवार को कोरोना रिकॉर्ड जारी किया गया है, उसमेें पहली डोज लगवाए बिना ही 1230 लोगों ने दूसरी डोज लगवा ली है। इससे साफ जाहिर है कि कागजों में खेल किया गया है।
विज्ञापन

18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण करने के लिए 1256809 का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। टीकाकरण जनवरी 2021 में शुरू हुआ तो स्वास्थ्य विभाग की ओर से वैक्सीन लगवाने के लिए काफी मेहनत की गई।
विज्ञापन

शनिवार को जारी की गई रिपोर्ट में पहली डोज लगवाने वालों की संख्या 1255102 दर्ज की गई है। जबकि दूसरी डोज लगवाने वाले 1256332 हैं। अब सवाल उठता है कि जब पहली डोज लगवाई ही नहीं गई तो दूसरी डोज कैसे लग गई। 1230 ऐसे लोगों की रिपोर्ट तैयार कर दी गई है जिन्होंने अभी तक पहली डोज नहीं लगवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीकाकरण का रिकॉर्ड बनाते समय कहां पर त्रुटि हुई है, इसकी जांच की जाएगी। मामला गंभीर है बिना पहली डोज लगवाए दूसरी डोज नहीं लगाई जा सकती है। गलती से प्रिंट होने की संभावना है।
डॉ. राम सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed