{"_id":"69d6992785cab456b90386cc","slug":"120-players-showcased-their-talent-in-the-combined-trials-etah-news-c-163-1-eta1002-148889-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: संयुक्त ट्रायल में 120 खिलाड़ियों ने किया अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: संयुक्त ट्रायल में 120 खिलाड़ियों ने किया अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। अलीगढ़ स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में एटा व कासगंज जिलों का संयुक्त क्रिकेट ट्रायल मंगलवार को कासगंज क्रिकेट अकादमी मैदान पर आयोजित किया गया। अंडर-14, अंडर-16 व अंडर-19 आयु वर्ग के लिए हुए इस ट्रायल में लगभग 120 खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख यशवीर राजपूत व जिला क्रिकेट एसोसिएशन एटा के अध्यक्ष स्वागत पचौरी ने फीता काटकर किया। ट्रायल के दौरान अलीगढ़ स्पोर्ट्स एसोसिएशन से आए मुख्य चयनकर्ता हेमंत शर्मा, सैफ अनवर व अमित राजोरिया ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन का गहन मूल्यांकन किया।
जिला क्रिकेट एसोसिएशन एटा के सचिव अखिल दीक्षित व जिला क्रिकेट एसोसिएशन कासगंज के सचिव चेतन कुमार ने आयोजन के सफल संचालन हेतु अलीगढ़ स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक बंसल व सचिव फसाहत अली का आभार व्यक्त किया। मोहसिन रजा, परवेज, सनी, मनोज, अंकित, दुष्यंत, साकिब, रोहित सहित अन्य पदाधिकारी व खिलाड़ी मौजूद रहे।