फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   120 ideal ponds in balance, the noise of Amrit Sarovar started

अधर में 120 आदर्श तालाब, अमृत सरोवर का शोर हुआ शुरू

Fri, 17 Jun 2022 11:10 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 11:10 PM IST
विज्ञापन
120 ideal ponds in balance, the noise of Amrit Sarovar started
मोहम्मदपुर में उथला और गंदा पड़ा चिह्नित आदर्श तालाब। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। वर्षा जल संरक्षण के लिए सरकार की ओर से आदर्श तालाब योजना लागू की गई। जिले में इसके लिए 120 तालाब चिह्नित किए गए। सफाई-खोदाई कराने के अलावा इन्हें सुंदर रूप देने के लिए पौधरोपण और बैठने के लिए बैंच आदि की स्थापना भी करानी है, लेकिन इन तालाबों का काम अधर में लटका हुआ है। कहीं पर तो शुरू ही नहीं हो पाया। इस बीच अब अमृत सरोवर योजना का शोर शुरू हो गया है।
विज्ञापन

शासन की ओर से जिले में 120 तालाबों को आदर्श तालाब बनाया जाना था। एक तालाब के जीर्णोद्धार व सौंदरीयकरण पर करीब सात लाख रुपये तक खर्च किए जा रहे हैं। उसके बाद भी तालाबों के जीर्णोद्धार में लापरवाही और मनमानी बरती जा रही है। बरसात आने को है और तालाबों की खोदाई-सफाई नहीं हो सकी है। इस बीच अमृत सरोवर योजना का एलान कर 83 तालाबों का चिह्नांकन कर लिया गया है। इस पर काम करने के लिए जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

मुहम्मदपुर के तालाब में बनाए जा रहे उपले
मनरेगा सेल की ओर से प्रत्येक विकासखंड में बने तालाबों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है, लेकिन मारहरा विकासखंड के मुहम्मदपुर में अभी तक आदर्श तालाब की खोदाई का काम ही शुरू नहीं कराया गया है। वर्तमान में यहां पर स्थानीय लोगों द्वारा गोबर के उपले बनाकर सुखाए जा रहे हैं। तालाब के नाम पर सिर्फ एक गड्ढा प्रतीत होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिसौली में पूरा नहीं हो पाया कार्य
ब्लॉक जलेसर के गांव मिसौली में बने आदर्श तालाब का अभी तक काम पूरा नहीं हो पाया है। आदर्श तालाब के रुप में अभी तक यहां पर पौधरोपण नहीं किया गया है। साथ ही पानी का इनलेट व आउटलेट तक नहीं बनाया गया है। जिसकी वजह से इसके गंदे पानी को भी बाहर नहीं निकाला जा सकता। जबकि बरसात का पानी पहुंचने का रास्ता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed